वर्ण, वर्णमाला एवं लिपि की परिभाषाएं।
Definitions of Letters, Alphabets & Script.
वर्णमाला (Alphabets)
वर्ण/अक्षर (Letters) : भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण/ध्वनि है। ध्वनि, वर्ण का उच्चरित/कथित रूप है, और वर्ण, ध्वनि का लिखित रूप है। अक्षर शब्द का अर्थ – अनाशवान होता है, अतः वर्ण अखंड मूल ध्वनि का नाम है। जिसे विभाजित नहीं किया जा सकता है, क्योंकि प्रत्येक वर्ण की ध्वनि अपना एक विशेष आकार रखतीं हैं।
वर्णमाला (Alphabets) : वर्णों के व्यवस्थित समूह/क्रम को वर्णमाला कहतें हैं। प्रत्येक भाषा में कई वर्ण होतें हैं।
लिपि (Script) : ध्वनियों को अंकित करने के लिए निश्चित किए गए चिन्हों की व्यवस्था को लिपि कहतें हैं। हिन्दी भाषा की लिपि देवनागरी लिपि है, अर्थात् हिन्दी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।